चंबल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेणु तिवारी जी की अनूठी पहल जो प्रदर्शित करती है कि आज तंबाकू से समाज के बचाव के लिए बुद्धिजीवी वर्ग भी आगे आ रहा है। भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 12 लाख लोग तंबाकू के सेवन के कारण होने वाली बीमारियों से मर रहे है और करोड़ों लोगों ह्रदय, साँस और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे है इसके कारण देश की कार्यक्षमता कम हो रही है फिर भी निरंतर इसका उपभोग बढ़ता जा रहा है। जिन घरों में खुलेआम धूम्रपान किया जाता है उन घरों के वे सदस्य जो कि प्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान नहीं कर रहे है वे भी अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान करने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे है। तंबाकू के कारण देश का युवा हांफ रहा है वो बिना कुछ करे ही थक गया है। तंबाकू मानवता के लिए एक अभिशाप है आज भारत में 45% पुरुष और लगभग 9% महिलाएं इसके कातिल पंजों में फंस गये है और चाह कर भी जी हां छह कर भी इससे नहीं छूट पा रहे है। इससे मुक्त होने के लिए पूरे समाज को एक होकर इसके खिलाफ एक सम्मिलित आंदोलन चलाना होगा अन्यथा यह इसी तरह तेजी से फैलता रहेगा। मेरी शुभकामना है कि तंबाकू के नशे से मुक्ति का यह प्रयास पूरे चंबल संभाग के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में सार्थक परिणाम देगा।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2349183701806696&id=1027277323997347
सिगरेट एवं गुटखा से मुक्ति
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2349183701806696&id=1027277323997347
सिगरेट एवं गुटखा से मुक्ति

No comments:
Post a Comment