भारत में आज भी शराबी की शराब छुड़ाने के लिए सबसे पहले लट्ठ, पूजा-पाठ, बाबा-भभूत, जंतर मंतर, ताबीज-गंड़ा, महामृत्युंजय जाप, काल सर्पयोग पूजा आदि की सहायता ली जाती है पर जब यह सब उपाय असफल हो जाते है तब सभी बड़े बूढ़े शराब छुड़ाने का रामबाण बताते है वो यह है कि शादी करा दो जिम्मेदारी आएगी तो सब छोड़ देगा।जिन शराबियों की शराब छुड़ाने के लिए उनकी शादी की जाती है उसके परिणामस्वरूप अधिकतर उनकी शराब छूटने की जगह उल्टा बढ़ जाती है क्योंकि जब उसकी शादी की जाती है उस समय वो अपनी जिम्मेदारी उठाने में भी सक्षम नही होता है और ऐसे समय में उसको एक परिवार को चलने की जिम्मेदारी दे दी जाती है तो वह उसको संभाल नही पाता है और स्वयं उस जिम्मेदारी से भागने के लिए और ज्यादा शराब पीने लगता है अभी तक किये गए अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूँ कि शादी करने से नशा बंद नही होता बल्कि और बढ़ जाता है और शादी के बाद उसकी पत्नी भी शराब पीड़ित हो जाती है। शराबी के जीवन में आने वाले तूफानों से सबसे ज्यादा प्रभावित उसकी पत्नी ही होती है। जहाँ शराबी पी पी कर पागल हो रहा था उसकी पत्नी उसकी छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते हुए पागल होती जाती है। अगर हम शराबीपन की समस्या के दूसरे पहलुओं पर विचार करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1964 में इसको बीमारी घोषित कर दिया था उसके अनुसार कुछ लोग होते है जिनका उनकी शराब पर से नियंत्रण समाप्त हो जाता है, उनकी शराब निरंतर बढ़ती जाती है तथा वे चाह कर भी उसको बंद नहीं कर पाते है। अब बताइये जब शराबीपन एक बीमारी है और शराब पीने वाला व्यक्ति एक बुरा नहीं बल्कि एक बीमार व्यक्ति है तो ऊपर लिखे उपायों से कोई बीमारी कैसे ठीक की जा सकती है। निश्चित ही जिनको शराबीपन की समस्या होती है उनको उपचार से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए मनोचिकित्सक, मनोविज्ञानी, परामर्शदाता और चिकित्सकों की आवश्यकता होती है। यह एक शारीरिक और मानसिक बीमारी है इसमें शरीर के साथ विचारों पर भी काम करना होता है और इसमें कितना समय लगेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा की कितने समय से पी रहा है और क्या मात्रा लेने लगा है।
Nasha mukti kendra bhopal. Nasha mukti kendra raisen. Nasha mukti kendra vidisha. Nasha mukti kendra guna. Nasha mukti kendra ashoknagar. Nasha mukti kendra hoshangabad. Nasha mukti kendra narsinghpur. Nasha mukti kendra singrauli. Nasha mukti kendra sagar. Nasha mukti kendra jaipur. Nasha mukti kendra indore. Nasha mukti kendra jabalpur. Nasha mukti kendra rajgarh. Nasha mukti kendra katni. Nasha mukti kendra mandla.

No comments:
Post a Comment