हम अपने आस पास देखते है कि ऐसे लोगों की भी शादी हो जाती है जो कि कुछ काम नही करते है और सबेरे से शाम नशे में चूर रहते है। ऐसे व्यक्ति की शादी उसके माँ बाप द्वारा इस आशा में की जाती है कि वो शादी के बाद नशा करना छोड़ देगा। पर चूँकि अपने नशे पर नियंत्रण न होना एक बीमारी है जो शादी करने से ठीक नही होती है इस कारण नशा पीड़ित का नशा शादी करने से भी बंद नही होता है बल्कि वह व्यक्ति शादी के बाद अचानक बड़ी हुई जिम्मेदारियों से घबराकर और उनसे भागने के लिए ज्यादा नशा करने लगता है। जिस बच्ची की शादी किसी नशा पीड़ित से हो जाती है उसकी जिंदगी में जैसे प्रलय ही आ जाती है नशा पीड़ित जो की अधिक मात्रा में नशा करने के बाद पागल जैसा हो जाता है तरह तरह से प्रताड़ित करता है वो गालियां भी बकता है, मारता भी है और शक भी करता है। नशे के कारण वह कहीं भी ठीक से काम नही करता जिससे उसकी नौकरियां भी जाती रहती हो जाती है और व्यापार भी ठप्प हो जाता है इस कारण उसके घर में लगातार आर्थिक परेशानियां बनी रहती है। नशैलची नशे में अपने आस पास के लोगों से गलत व्यवहार करता है जिससे उसका और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार रहता है। एक नशैलची की पत्नी का जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहता है वो हमेशा डर के साये में जीती है पता नही कितनी पी कर आएगा, नशे में आकर पता नही क्या करेगा, घर कैसे चलेगा, इसको कुछ हो गया तो क्या होगा आदि। इन कारणों से वह भी मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाती है। इन सब अपमान, प्रताड़ना, निराशा, अकेलेपन, मानसिक रोगों और भय के कारण बहुत से नशैलचियों की पत्नियां आत्महत्या कर लेती है । अगर आप अपनी बेटी को इन सब दुखों और परेशानियों, मानसिक बीमारियों और आत्महत्या से बचाना चाहते है तो विवाह से पूर्व लड़के के बारे में अच्छे से पता करें।
Nasha mukti kendra bhopal, vidisha, harda, Sehore, raisen, hoshangabad, katni, mandla, narsinghpur, damoh, guna, ashoknagar, rajgarh, dewas, indore, jabalpur, sagar, betul, chhatarpur, tikamgarh, panna, khandwa, khargone, bilaspur, raipur, bhilai, mandsaur, ratlam, neemuch, dhar, jhabua, alirajpur, rewa, satna, shahdol, sidhi, umaria, singrauli, anuppur, chhindwara, seoni.

No comments:
Post a Comment