पिछले कुछ सालों में स्मैक या ब्राउन शुगर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश में छोटे छोटे कस्बों में भी पैर पसार चुका है इसके एक डोज़ को टिकट कहा जाता है स्वर्ग का टिकट क्योंकि यह व्यक्ति को उड़ा देता है या कहें कि वो इसको पीकर खुद को उडाता हुआ भी महसूस कर सकता है। स्मैक जब बच्चे और युवा पीना शुरू करते है तो पहले वो उसे सिल्वर फॉयल जो की खाना पैक करने वाली पन्नी होती है उस पर जला कर उसका धुआं पीते है और धीरे धीरे उसका डोज़ बढ़ता चला जाता है जो नशा पहले जब एक टिकट में होता था वही नशा धीरे धीरे दो फिर तीन टिकट में होने लगता है और लगातार बढ़ता चला जाता है। जब व्यक्ति धीरे धीरे इसका एडिक्ट हो जाता है तो इसकी उच्च शारीरिक और मानसिक निर्भरता होती है। इसका एडिक्ट होने के बाद व्यक्ति यदि नशा न करे तो उसको बहुत तकलीफ होती है जिस कारण उसको किसी भी हालात में ये करना होता है। ज्यादा नशा करने के कारण स्मेकिये या पाउडरिये का काम धंधा सब बंद हो जाता है और वो लोगों से उधार लेना शुरू कर देते है और जब यह रास्ता भी बंद लोग भी अच्छे से जान जाते है कि यह उधार पैसे का इंतेज़ाम करने में भी दिक्कत होने लगती है तो चोरी छिना झपटी का भी दौर आ जाता है। यहाँ ये बात खास जानने योग्य है कि जब उनके पास पैसों की बहुत कमी हो जाती है तो वे पन्नी पर जलाकर पीने की जगह स्मैक को एविल के इंजेक्शन को गर्म करके उसमें मिलकर हाथों में इंजेक्शन द्वारा लेने लगते है। इस तरीके से लेने पर पन्नी से पीने पर जो नशा 4 टिकट में होता उससे ज्यादा नशा एक टिकट में हो जाता है। यहाँ पैसे तो बचने लगते है चार की जगह एक में ही काम हो जाता है किंतु जब ये समूह में नशा कर रहे होते है तो बहुत बार ये अनजाने में या जानबूझकर एक ही सिरिंज से इंजेक्ट कर लेते है और एक दूसरे को अपनी बीमारियां हस्तांतरित कर देते है। नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती होने वाले इन मरीजों में देखा गया है कि इंजेक्ट करने वाले हर दस में से दो मरीज एच आई वी पॉजिटिव (HIV Positive) निकल रहे है और इनको पता चल चुका है कि इनको HIV हो गया है तो इनके मन में अब कोई आशा भी नही रह गयी है और ये डूब कर नशा कर रहे है और इस रोग को तेजी से फैला रहे है। इनको चिन्हित कर के यदि अलग नहीं किया गया, जो पी रहे है उनका उपचार द्वारा रोका नही गया और स्मैक की उपलब्धता पर लगाम नही लगी तो जो हालात पंजाब में बन रहे है वही यहाँ भी होंगे।
Nasha mukti kendra bhopal, vidisha, sehore, raisen, ashoknagar, gwalior, betul, sagar, jabalpur, singrauli, satna, hoshangabad, kota, baran, jaisalmer, mainpuri, lalitpur, jhansi, katni, mandla, surat, vadodara, baroda, sonbhadra, morena, datia, bhind, chhatarpur, tikamgarh, panna, rewa, narsinghpur,
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2597893186935745&id=1027277323997347
Nasha mukti kendra bhopal, vidisha, sehore, raisen, ashoknagar, gwalior, betul, sagar, jabalpur, singrauli, satna, hoshangabad, kota, baran, jaisalmer, mainpuri, lalitpur, jhansi, katni, mandla, surat, vadodara, baroda, sonbhadra, morena, datia, bhind, chhatarpur, tikamgarh, panna, rewa, narsinghpur,
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2597893186935745&id=1027277323997347

No comments:
Post a Comment